विजयवाड़ा , अगस्त 31 -- आंध्र प्रदेश में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, श्री सत्य साई जिले के नल्लामडा मंडल स्थित अरावा बंदलापल्ली गांव में सोमवार तड़के एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी, जिससे उस पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान अनिल (25), अर्जुन (25) और दीक्षित (25) के रूप में हुई है। ये सभी कदिरी जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कदिरी के सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) भेज दिया है।एक अन्य हादसे में, अन्नामया जिले के मुलाकलचेरुवु मंडल स्थित पेड्डीपालेम गांव में एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित