तिरुपति , अक्टूबर 03 -- आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के सत्यवेदु मंडल में श्री सिटी स्थित टीआईएल स्वास्थ्य इकाई में बॉयलर फटने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि मृतकों की पहचान गौरव राय (35), चिन्ना मस्तान (48), रमेश (42) और मोहन (28) के रूप में हुई है। राय पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और रमेश तमिलनाडु के निवासी थे।

तिरुपति के जिला कलेक्टर वेंकटेश्वरुलु ने घटनास्थल का दौरा किया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित