हैदराबाद , जुलाई 03 -- आंध्र प्रदेश में साइबराबाद पुलिस ने लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक नवजात बच्ची को मुक्त कराया और अंतर-राज्यीय बाल तस्करी रैकेट के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बच्ची को गत 30 जून की सुबह को उस समय अगवा कर लिया गया था, जब उसकी सर्कस में काम करने वाली मां रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रही थी। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और तीन स्पेशल टीमें बनायी। इन टीमों ने साइबराबाद, हैदराबाद और मलकजगिरी में बड़े पैमाने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तीन दिनों के भीतर आरोपियों का पता लगा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित