विजयवाड़ा , जुलाई 19 -- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप-मुख्यमंत्री के पवन कल्याण ने पीवी सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी है।
रविवार को यहां जारी संदेश में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने पीवी सिंधु को रविवार को टोक्यो में जापान ओपन 2026 का खिताब और अपना पहला 'सुपर 750' ताज जीतने पर बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। उन्होंने अपनी इस शानदार जीत से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राज्यपाल ने भविष्य में उन्हें ऐसी ही और भी कई सफलताओं की शुभकामनाएं दीं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यामागुची के खिलाफ सीधे गेम में (21-17, 21-17) शानदार जीत दर्ज कर जापान ओपन अपने नाम करने पर पीवी सिंधु को दिली मुबारकबाद दी। एक संदेश में उन्होंने कहा कि यह भारतीय बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है! ओलंपिक के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के पवन कल्याण ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि अकाने यामागुची के घरेलू मैदान पर उनके खिलाफ सिंधु का निडर प्रदर्शन भारतीय चैंपियन के साहस, जुझारूपन और अदम्य भावना का सच्चा प्रदर्शन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित