विजयवाड़ा , अक्टूबर 22 -- अंडमान द्वीप समूह के आसपास केंद्रित चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटी मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है जिसके प्रभाव से अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने गुरुवार को बताया कि चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके रविवार या सोमवार तक अवदाब में बदलने और इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में और मजबूत होने के आसार हैं। इस दौरान यह आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित