अनकापल्ली , जून 19 -- आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी ट्रैवल बस में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित बच गए।

पुलिस ने बताया कि तुलसी ट्रैवल्स की बस भुवनेश्वर से चेन्नई जा रही थी। बस के ड्राइवर ने इंजन में आग की लपटें देखीं और बस रोक दी। उसने यात्रियों को बताया, तो वे तुरंत बस से उतर गए।

आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अनकापल्ली से दमकल वाहन वहां पहुंचे और आग बुझाई लेकिन जब तक वे पहुंचे, बस पूरी तरह जल चुकी थी। व्यस्त चेन्नई-कोलकाता रूट पर हादसे के बाद ट्रैफिक रुक गया, जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित