नेल्लोर , जून 15 -- आंध्र प्रदेश के संगम मंडल के दुव्वुरु गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
इंस्पेक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने सोमवार को मीडिया को बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसूदन राव, उनकी पत्नी रत्नावली और बेटे साई सुकृत के शव उनके घर में पंखे से लटके मिले। घर से मधुसूदन राव का लिखा एक सुसाइड नोट और संपत्ति की वसीयत बरामद हुई है, लेकिन परिवार के तीनों सदस्यों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए पाये गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित