विशाखापत्तनम , नवंबर 07 -- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में हुए जिला परिषद क्षेत्रीय चुनाव क्षेत्र (जेडपीटीसी) के उपचुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सभी चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया है।
इस जीत में टीडीपी ने तीन सीटों पर और उसकी गठबंधन सहयोगी जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
अधिकारियों के अनुसार, विजयी उम्मीदवारों में आनंदपुरम से एनी श्रीनिवास राव (जेएसपी), भीमली से अिवेनी गाडू (टीडीपी), पद्मनाभम से कोराडा सत्यवती (टीडीपी) और पेंडुरथी से अजय एएन सुखावसी (टीडीपी) शामिल हैं। विशाखापत्तनम जिले के अंतर्गत वृहद विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) क्षेत्र और शेष चार मंडल आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित