तिरुमला , सितंबर 16 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को तिरुमला के अपने दूसरे दिन के दौरे पर कई विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
श्री नायडू ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा स्थापित 'श्री वेंकटेश्वर संग्रहालय' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को तिरुमला के महत्व और भगवान वेंकटेश्वर से जुड़ी विशेषताओं की जानकारी देना है।
चार मंजिल वाले इस संग्रहालय में 14 दीर्घाएं हैं। करीब एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बने संग्रहालय में 8,000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गयी हैं। तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीटीडी ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सहयोग से समूह बीमा योजना शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित