विजयवाड़ा , अगस्त 6 -- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित काणूरु इलाके में गुरूवार को एक 19 वर्षीया छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से फंदे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान कांतटी वैष्णवी (19) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के बेगमपेट की रहने वाली थी। वह विजयवाड़ा के एक निजी हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित