तिरुपति , मार्च 03 -- आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री आर के रोजा ने तिरुमला तिरुपति देवास्थानम (टीटीडी) बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नायडू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।
श्री राजा ने कहा कि श्री नायडू ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और तस्वीरों के बाद भी इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने मंगलवार को यहां मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि तिरुमला में हुई सभी 'आपदाओं' के लिए अध्यक्ष ही जिम्मेदार हैं। इनमें गायों की सामूहिक मौत से लेकर भगदड़ और भगवद गीता का कथित अपमान तक शामिल है।
उन्होंने टिप्पणी की, "उच्चतम न्यायालय की ओर से नियुक्त एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद भी एक व्यक्ति का आयोग नियुक्त करना हास्यास्पद है, जिसमें कहा गया था कि घी में जानवरों की चर्बी नहीं है।"उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इंदापुर (डेयरी) को इतनी ऊंची कीमतों पर अनुबंध कैसे दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण की चुप्पी उनकी अपराधी होने के अपराध बोध को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित