काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) , फरवरी 28 -- आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले के सामरलकोटा मंडल के वेटलापालम इलाके में शनिवार को एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दस श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस विस्फोट के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को घटना और जारी राहत व बचाव कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय कारखाने में लगभग 20 श्रमिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित