अमरावती/हैदराबाद , मार्च 19 -- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गुरुवार को श्री पराभव नाम उगादी समारोह भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर को वैदिक विद्वानों ने वेदों का आशीर्वाद दिया गया।

मुख्यमंत्री को अमरावती स्थित उनके आवास पर वैदिक आशीर्वाद दिया गया, जहां श्रीवारी प्रसाद भी भेंट किए गए। टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी च. वेंकैया चौधरी ने मुख्यमंत्री को एक अप्रैल को कडपा जिले के वोंटीमिट्टा स्थित प्राचीन श्री कोडंडराम स्वामी मंदिर में आयोजित होने वाले राज्य उत्सव श्री सीता राम कल्याणम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस मौके पर उप कार्यकारी अधिकारी शिवप्रसाद और वैदिक विद्वान उपस्थित थे।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाषा एवं संस्कृति विभाग और बंदोबस्ती विभाग के तत्वावधान में रवींद्र भारती में श्री पराभव नाम उगादी समारोह भव्यता से मनाया गया। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे और उन्होंने श्री पराभव नाम उगादी पंचांग का अनावरण किया।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक के टी रामाराव , पार्टी के विधायकों, एमएलसी, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ, तेलंगाना भवन में आयोजित श्री पराभवा नामा उगादी पंचांग श्रवणम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आगामी वर्ष के लिए विद्वानों की भविष्यवाणियों के साथ तेलुगु नव वर्ष मनाया गया।

प्रख्यात विद्वानों मृत्युंजय शर्मा और फनिंद्रा शर्मा ने पंचांगम को प्रस्तुत किया। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए मिश्रित दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए शासन, अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्रों में अवसरों और चुनौतियों दोनों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित