विजयवाड़ा , अगस्त 31 -- आंध्र प्रदेश में कोव्वुर-राजमुंदरी खंड पर कोव्वुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पटरी से उतर ने के कारणकई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि विजयवाड़ा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कोव्वुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गये। इसके चलते रेलवे अधिकारियों ने निदादावोलु और राजमुंदरी स्टेशनों पर कुछ यात्री ट्रेनों को रोक दिया, जिनमें तिरुपति-काकीनाडा (17249) एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

अधिकारियों ने पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने के लिए कदम उठाये हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित