प्रयागराज , मई 14 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को आई आंधी और तूफान के कारण हुये हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21 हो गयी है। उप जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने गुरुवार को बताया कि आंधी और तूफान की वजह से अब तक 21 लोगों की मृत्यु हुई है। ये आंकड़ा कल तक 17 था लेकिन देर रात तक चार और लोगों की मृत्यु होने के साथ ही यह आंकड़ा बढ़कर 21 तक पहुंच गया है।

एसडीएम ने बताया कि हंडिया में सात, सोरांव में पांच, फुलपुर में चार, मेजा में चार और सदर तहसील में एक जनहानि हुई है। मौके पर पहुंचकर प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की गई है। सभी का डाटा कलेक्ट किया जा रहा है और सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एसडीएम विनीता सिंह ने लोगों से अपील की है कि आंधी और तूफान जैसी स्थिति में खुले में जाने से बचे। लोग ऐसे समय में सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित