पटना , मई 10 -- 08 मई को पटना समेत राज्य के कई जिलों में आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफाई एवं राहत कार्य लगातार जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की टीमें राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चला रही हैं।

प्रशासन की ओर से 01 स्ट्रैंड रोड, सर्कुलर रोड, गायघाट, पटना संग्रहालय तथा नेहरू पथ के आसपास के इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पेड़ हटाने, मलबा साफ करने और अवरुद्ध मार्गों को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।

संबंधित विभागों ने कहा है कि जनजीवन को जल्द सामान्य करने और यातायात बहाल करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित