नैनीताल , अप्रैल 05 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मंगोली, बजून और रातीघाट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रहा जन आंदोलन आखिरकार रंग ले आया है। इन क्षेत्रों में प्रस्तावित मदिरा (शराब) की दुकानें अब नहीं खोली जाएंगी।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल के बाद सरकार ने दुकानें न खोलने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद अजय भट्ट को फोन कर जन भावनाओं का आदर करने की बात कही हैसांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के अनुसार मुख्यमंत्री ने श्री भट्ट को तीनों ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान न खोलने के संदर्भ में आश्वासन दे दिया है। इस खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित