चेन्नई , जुलाई 06 -- श्री अहमद कौनेन रज़ा ने एनटीपीसी तमिलनाडु एनर्जी कंपनी लिमिटेड (एनटीईसीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभाल लिया है।
बीआईटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक श्री रज़ा ऊर्जा क्षेत्र के एक अनुभवी पेशेवर हैं और उन्हें एनटीपीसी में 34 साल से ज़्यादा का अनुभव है।
प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार 1991 में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के तौर पर संगठन से जुड़ने के बाद से, उन्होंने एनटीपीसी के कई बड़े स्टेशनों जैसे बदरपुर, कहलगांव, विंध्याचल, नबीनगर, बीआरबीसीएल, बाढ़ और सिम्हाद्री - में ऑपरेशन्स, मैकेनिकल मरम्मत , ईधन प्रबंध और सतर्कता जैसे अहम पदों पर काम किया है।
विज्ञप्ति के अनुसार सीईओ के तौर पर नियुक्ति से पहले वह संस्थान के सिम्हाद्री में संचालन और रखरखाव में मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर काम कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित