अहमदाबाद , जनवरी 30 -- गुजरात के अहमदाबाद में 'स्टे कम्प्लीट फॉर लाइफ' ने वेलनेस पहल 'द हीलिंग सर्कल' का आयोजन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्पोर्ट्स क्लब, अहमदाबाद में 'स्टे कम्प्लीट फॉर लाइफ'द्वारा हाल ही में आयोजित वेलनेस पहल 'द हीलिंग सर्कल' कार्यक्रम में विश्व स्तर के विशेषज्ञों की एक पैनल मौजूद रही, जिसमें ग्लोबल होलिस्टिक एक्यूपंक्चरिस्ट संतोष पांडे, भारत के अग्रणी काइरोप्रैक्टर डॉ. रजनीश कांत, ग्लोबल होलिस्टिक हेल्थ गुरु डॉ. मिकी मेहता और नेचुरोपैथ व हेल्थ कोच डॉ. अतुल शाह शामिल थे जिसमें दर्शकों व प्रमुख वेलनेस विशेषज्ञों के बीच संवाद, चर्चाएं आयोजित की गयीं।

कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक डॉ. रजनीश कांत द्वारा दिया गया लाइव काइरोप्रैक्टिक डेमोंस्ट्रेशन रहा। इस दौरान, पिछले दस वर्षों से घुटनों के दर्द से परेशान एक महिला को केवल एक ही सत्र में उल्लेखनीय राहत मिलने की बात सामने आई, जिससे काइरोप्रैक्टिक उपचार की प्रभावशीलता पर सभी का ध्यान गया। बताया गया कि अब वैकल्पिक हेल्थकेयर की ओर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर पारंपरिक चिकित्सा के साथ-साथ पूरक उपचार के रूप में पैरेलल मेडिसिन और होलिस्टिक हीलिंग की बढ़ती स्वीकृति पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित