अहमदाबाद , फरवरी 18 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जनवरी 2026 के दौरान रेलवे अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 2143 मामले दर्ज कर 1,70,700 रुपये का जुर्माना वसूला है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि अहमदाबाद मंडल के आरपीएफ के जवान यात्रियों के जीवन, सम्मान एवं संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध हैं। इन्होंने जनवरी 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु विभिन्न अभियानों के अंतर्गत निम्नलिखित कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित