भरतपुर , जुलाई 02 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में गुरुवार को करीब 80 फुट गहरे कुएं में गिरे एक तेंदुए को बचाकर जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह बंजारी ग्राम पंचायत के बासड़ा गांव में सड़क से कुछ ही दूरी पर गांव की कुछ महिलाओं ने कुएं से जंगली जानवर की आवाज सुनकर गांव वालों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।
कुएं में करीब 40 फुट पानी था। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से करीब डेढ़ वर्ष का एक तेंदुआ मंडरा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित