ग्लासगो (स्कॉटलैंड) , जुलाई 31 -- भारत की अस्मिता डे ने शुक्रवार को जूडो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं रोहित बसीर मुजगुल और हर्ष सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। आज यहां भारत की अस्मिता डे स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को जल्दी ही 'इप्पोन' से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित