भरतपुर , जुलाई 19 -- राजस्थान में भरतपुर के संभाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल से रविवार को पुलिस हिरासत में इलाज करा रहे दो आरोपियों के पुलिस गार्ड को चकमा देकर फरार हो जाने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के जवानों ने तुरंत ही दोनों को दबोचकर उपचार के लिए फिर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के बरौली धाऊ गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े और गोलीबारी वीरेंद्र और दिलीप घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह वीरेंद्र और दिलीप पुलिस को चकमा देकर भाग गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित