भीलवाड़ा , अप्रैल 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा तिलक नगर स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल में रविवार रात आग लगने से अफ़रातफरी मच गई लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि देर रात अस्पताल में आग लग गई और देखते-देखते इसने बड़ा रूप ले लिया। धुएं के चलते मरीजों में अफरा तफरी मच गई। मरीजों को तत्काल सुरक्षित रूप से दूसरे निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित