श्रीगंगानगर , जुलाई 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के शौचालय में सोमवार को एक नशेड़ी दिव्यांग युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक सुनील पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के शौचालय में यह युवक मृत पड़ा था। देखने से पता चला कि युवक नशा करने का आदी था। उसकी मृत्यु संभवतः अत्यधिक नशा करने की वजह से ही हुई है।
उन्होंने बताया कि शव जिला अस्पताल के ही मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित