कोलंबो , सितंबर 02 -- चरिथ असलंका को एक बार फिर श्रीलंका की लीडरशिप टीम में शामिल किया गया है। वह सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीमों के उप-कप्तान होंगे।

चयनकर्ता ने पूर्व उप-कप्तान कामिंदु मेंडिस को दोनों टीमों में बनाए रखा गया है, जबकि कुसल मेंडिस दोनों सफेद गेंद टीमों की कप्तानी जारी रखेंगे। दासुन शनाका जनवरी 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि चयनकर्ताओं ने लेग-स्पिनर सचिंदु कोलंबगे को भी पहली बार टीम में बुलाया है।

असलंका को शामिल करना श्रीलंका की टी-20 टीम में किए गए चार बदलावों में से एक है। उन्हें तीन महीने पहले वनडे कप्तान के पद से हटाया गया था और छह महीने पहले टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था। अब उनकी टीम में वापसी हुई है। लाहिरू उदारा, जनिथ लियानागे और थरिंदु रत्नायके को भी टीम में शामिल किया गया है। पवन रत्नायके, लसिथ क्रूसपुले, मिलान रत्नायके और दिलशान मदुशंका को टी-2़0 टीम से बाहर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित