गुवाहाटी , अप्रैल 09 -- असम विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य की सभी 126 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ था और आयोग ने मतदान समाप्ति का समय शाम पांच बजे तक तय किया था लेकिन यह समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई लोग मतदान के लिए कतार में लगे हुये थे।

चुनाव आयोग के अनुसार पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में इक्का दुक्का घटना के अलावा कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनावी राज्य के दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 94.08 प्रतिशत और पश्चिम बार्बी अंगलोंग में सबसे कम 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसके अलावा बजाली जिले में 86.89 प्रतिशत, बक्सा में 82.51, बारपेटा में 91.92, बिस्वनाथ में 83.76, बोंगईगांव में 91.77, कछार में 82.19, चराईदेव 82.91, चिरांग में 86.06, दरंग में 90.91, धेमाजी में 79.04, धुबरी में 90.63, डिब्रूगढ में 80.02, दीमा हसाओ में 79.96, गोलपारा में 91.34, गोलाघाट में 80.96, हैलाकांडी में 78.90, होजाई में 87.13, जोरहाट में 79.93, कामरूप (मेट्रो) में 76.41, कामरूप (ग्रामीण) में 86.87, कार्बी आंगलोंग में 75.42, काेकराझार में में 86.59, लखीमपुर में 84.41, माजुली में 83.67, मारीगांव में 88.95, नंगांव में 87.18, नलबाड़ी में 86.89, शिवसागर में 83.30, सोनितपुर में 82.23, श्रीभूमि में 83.35, तमुलपुर में 82.00, तिनसुकिया 78.85, और उदलगुरी में 82.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

असम के कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील किया। एक पीठासीन अधिकारी ने कहा, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, "मैं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं।"असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी की मांग की है। आरोप है कि श्री दैमरी ने पार्टी के खिलाफ बयान दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित