गुवाहाटी , मई 04 -- असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी सत्ता हासिल कर ली है।
एक सौ छब्बीस सदस्यीय विधानसभा के चुनावों में भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीत कर बहुमत हासिल कर लिया जबकि राजग के सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटें जीती हैं।
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 19 सीटों पर ही सिमट गयी है।
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और राइजोर दल के दो-दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस को एक सीट मिली है।,मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से विजयी हुए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव हार गये हैं।
राज्य की वित्त मंत्री और भाजपा नेता अजंता नियोग ने गोलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से छठी बार जीत दर्ज की।
भाजपा के नेतृत्व वाला राजग पहली बार असम में 2016 में सत्ता में आया था और 2021 के चुनाव में भी राज्य में सत्ता बनाये रखी। श्री सरबानंद सोनोवाल 2016 से 2021 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। श्री हिमंत बिस्वा सरमा 2021 से इस पद पर हैं।
असम के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित