गुवाहाटी , सितंबर 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने रविवार को कहा कि असम में आशुतोष रांका और सीजेपी की एक टीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

श्री दिपके ने बताया कि उनती टीम राज्य में सीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शामिल होने पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका को एक निजी आवास से हिरासत में लिया और बाद में उन्हें तथा उनके साथियों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। हिरासत के कारणों या उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

श्री दिपके ने कहा कि श्री रांका और अन्य लोगों की कानूनी सहायता के लिए वकील उस स्थान के बाहर मौजूद हैं, जहां उन्हें कथित तौर पर रखा गया है, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि श्री रांका को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उन्हें किन आरोपों या कानूनी आधार पर हिरासत में लिया गया है। संगठन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित