जयपुर , मई 27 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का पारित होने को देश में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में एक और सुलझा हुआ कदम बताया है।

श्री शेखावत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" की भावना को निरंतर भविष्योन्मुखी जागृति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यह अनुकरणीय निर्णय समाज में समान अधिकार, पारदर्शिता के साथ राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित