गुवाहाटी , मई 26 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) घटकर अब 84 पर आ गई है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस कामयाबी को साझा करते हुए कहा कि असम के इतिहास में यह पहला मौका है जब राज्य में मातृ मृत्यु दर का आंकड़ा 88 के राष्ट्रीय औसत से भी नीचे दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2006 में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी, तब असम में मातृ मृत्यु दर 480 थी। उस समय इस स्थिति में सुधार लाना और इस मुकाम तक पहुँचना पूरी तरह असंभव दिखाई देता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित