पटना , मई 4 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी और कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है।
चौधरी ने 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन की मजबूती का भी इसका श्रेय दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री चौधरी कहा कि यह जीत असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के नेतृत्व में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ, जो चुनाव के समय भारी जनादेश में बदल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित