नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के सिलसिले में पूछताछ के लिये असम पुलिस की एक टीम श्री खेड़ा के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर पहुंची है ।
श्री खेड़ा ने हाल ही में यह आरोप लगाया था कि श्रीमती सरमा के पास तीन विदेशी पासपोर्ट और अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अघोषित संपत्तियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित