जयपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिस तरह की गलत बयानबाजी मीडिया केसामने वह करते हैं, उसे सब अच्छी तरह से समझते हैं।

श्री अविनाश गहलोत ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में आगे बढ़ी है। मजबूत कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, अंतिम छोर तक पेयजल उपलब्ध कराने सहित हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही हैं। इसका परिणाम प्रदेश की जनता के सामने हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक कांग्रेस सरकार राजस्थान में रही लेकिन दुर्भाग्य से सरकार ने जनहित की बजाय अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। उस समय कोविड का बहाना बनाकर के सरकार गिरनेकी स्थिति में होटल में रहे। स्वयं ऐशो-आराम करते रहे और लगातार पांच साल तक जनता के मुद्दों से भागते रहे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने बहुत सारी योजनाओंको धरातल पर उतारा। उसके बाद श्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने हमारी उन जनहितैषी योजनाओं का नाम बदलने के साथ बंद करने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2023 की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, खराब कानून व्यवस्था और खुली लूट के लिए जाना जाता है। उस समय हत्याएं, लूट, डकैती में राजस्थान की पहचान बन गयी थी, जिसे हमारी सरकार ने सुधारा है।

श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि वर्ष 2023 में राजस्थान की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और श्री शर्माके नेतृत्व में सरकार बनी। हमारी सरकार ने लगातार सेवा को महत्व दिया और राजस्थान की करीब आठकरोड़ जनता के कल्याण के लिए कार्य की शुरुआत की। पिछले दो साल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माके नेतृत्व में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसी भी योजना को बंद नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित