पटना , फरवरी 12 -- टना नगर निगम ने शहर की सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम क्षेत्र के सभी छह अंचलों में अवैध होर्डिंग एवं बैनर के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ कर दिया है। यह अभियान चरणबद्ध एवं सख्ती के साथ सभी छह अंचल में संचालित किया जा रहा है।साइंटिफिक तरीके से होर्डिंग एवं यूनिपोल को चिह्नित करते हुए ये कार्यवाई की जा रही है।

बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे, विद्युत पोल, सरकारी भवनों एवं अन्य स्थानों पर होर्डिंग या बैनर लगाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं से जुर्माना वसूलने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज की जा रही है ।यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति की गई तो संबंधित पर पीडीआर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की बिना किसी से प्रभावित हुए अपना काम करें शहर की सूरत बिगाड़ने और नियमों की अनदेखी करने की प्रवृत्ति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम प्रशासन सभी नागरिकों एवं विज्ञापन एजेंसियों से अपील करता है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें एवं बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विज्ञापन सामग्री न लगाएं।नगर निगम का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगाअभियान चलाते हुए आज लगभग 15 यूनिपोल एवं कई बैनर हटाए गए।

पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी छह अंचल में संचालित अभियान के तहत आज मुख्यता दीघा, पहाड़ी, अनिशबाद, चितकोहड़ा, बाईपास एवं अन्य जगह शामिल है।

पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध होर्डिंग एवं यूनिपोल हटाने का कार्य रात्रि में भी जारी रहेगा।

गौरतलब है कि कई यूनिपोल एवं होर्डिंग भीड़ वाले इलाक़ों में है जिसके कारण अभियान रात में भी जारी रहेगा जिसको ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है की ये अभियान रात्रि में भी चलाया जाए एवं जल्द से जल्द सभी ऐसे होर्डिंग एवं होर्डिंग को हटाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित