अलवर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने एवं उनकी मरम्मत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि रूस्तम अवैध हथियार बनाने एवं हथियारों की मरम्मत का काम करता है। इस पर पुलिस दल ने महाराजपुरा में दबिश देकर रूस्तम के मकान की तलाशी ली तो वहां दो टोपीदार बन्दूकें, एक देशी कटटा 315 बोर मय 14 जिन्दा कारतूस, दो खाली कारतूस, हथियार बनाने एवं मरम्मत का सामान बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित