शिवपुरी , अप्रैल 20 -- जिले के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने हवाई पट्टी के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान फैयाज खान (19) के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध देशी रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
बताया गया है कि देहात थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी हवाई पट्टी के पास युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार और कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित