श्रीगंगानगर , जुलाई 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ जब्त करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कुंज विहार कॉलोनी में कल रात जगनकौर लबाना (56) को गिरफ्तार करके उससे 2.24 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। कोतवाली थाना क्षेत्र में जोबनजीत सिंह नायक (19) से 2.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी प्रकार केंद्रीय बस अड्डा के पीछे गुरुवार देर रात रवि मंडल को गिरफ्तार करके उससे 315 बोर का एक देसी कट्टा जब्त किया। गजसिंहपुर थाना क्षेेत्र में प्रीतसिंह मजहबी सिख (32) से 12 बोर का एक जीवित कारतूस बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित