शिवपुरी , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में खोरगार पुलिया के पास से शुक्रवार को पुलिस ने अवैध हथियारों के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए।

पुलिस सूत्रों ने आज शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित अहिरवार निवासी जिला दतिया है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के थाना सिरसौद एवं हिम्मतपुर पुलिस चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तथा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से आठ अवैध देशी पिस्तौल 10 जिंदा कारतूस , तीन लाख 50000 बरामद किए गए।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सेंधवा जिले से अवैध हथियार लेकर दतिया जा रहा था। वह बस में अचानक सोता रह गया और शिवपुरी के काफी आगे पहुंच गया। वह वहां से लौट कर आ रहा था। सूत्रों ने बताया कि प्राप्त सूचना पर से पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित