बांका , सितंबर 20 -- बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर अवैध हथियारों और कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।पुलिस उपाधीक्षक अमर विश्वास ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस दल ने डुमरामा गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक देसी पिस्तौल, दो देसी मस्कट, एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किये गये। मौके से शुभम भट्टाचार्य और मो. तेहरान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले लंबित हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित