मुरैना , जनवरी 14 -- मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने आज पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने मीडिया को बताया कि जिले की बानमौर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैरव मंदिर के पास अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच तस्कर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार लेकर उन्हें बदमाशों को खपाने की फिराक में खड़े हुए हैं।

श्री सौरभ ने कहा कि पुलिस ने सूचना के आधार पर एक योजनाबद्ध तरीके से उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक दर्जन बत्तीस बोर की पिस्टल व बीस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित