पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को अगमकुआं थाना क्षेत्र में टी.वी. टावर के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्तौल , तीन मैगजीन और सात कारतूस बरामद किये गये हैं। इस संबंध में अगमकुआं थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित