हरिद्वार , सितंबर 20 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने रविवार को लंढौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख 33 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहताब उर्फ चिटीं पुत्र सज्जाद, निवासी शिकारपुर, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल शूरबीर चौहान और कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित