श्रीगंगानगर , मई 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में अवैध सम्बन्धों के चलते एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक युवती वीणा (28) के भाई सतपालसिंह रायसिख (44) ने महिला के पति जसविंदरसिंह ,सास पासोबाई और जेठानी परमजीतकौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि वीना के भाई सतपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले वीना को पता चला कि उसके पति जसविंदरसिंह के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं तो उसने इस पर कड़ा एतराज किया। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे प्रताडित करने लगे। गत 23 मई को आरोपियों ने वीणा से मारपीट करके उसका गला दबा दिया। इस पर सतपाल बहन के ससुराल गया और घायलावस्था में अपनी बहन को अस्पताल ले गया। वहां से उसे बीकानेर भेज दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही वीणा की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित