शिवपुरी , सितंबर 07 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में आबकारी, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने सोमवार को छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पिछोर अनुभाग के ग्राम सलोरा और करारखेड़ा में रोहित लोधी उर्फ भूरा के खेत पर दबिश दी गई। संयुक्त दल ने मौके से शराब निर्माण में उपयोग होने वाला करीब 1500 लीटर लहन और 450 लीटर कच्ची शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की।
कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। विभाग द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जब्त शराब और सामग्री के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध और जहरीली शराब के निर्माण तथा भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित