शिवपुरी , अप्रैल 7 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि पोहरी क्षेत्र में एक तलैया के पास एक महिला बड़ी कट्टी में कच्ची शराब भरकर बेचने की तैयारी कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला कोयला बंजारा (39) के कब्जे से 65 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित