सहारनपुर , अगस्त 09 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 111 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना टीम ने आज अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्त प्रियाँशू सैनी पुत्र रामगोपाल निवासी मौ0 आर्यनगर छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को चिलकाना से कालू माजरा जाने वाले मार्ग खडन्जे से कुल 38 पव्वे देशी शराब महबूबा तथा गौरव कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी मोहम्मदपुर कण्डेला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व अजय कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी मोहम्मदपुर कण्डेला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को ग्राम फिरोजाबाद से ग्राम पाजबाँगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से क्रमशः 33 व 40 कुल 73 पव्वे देशी शराब महबूबा मार्का उ0प्र0 बरामद हुई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चिलकाना पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित