मुरैना , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा कल देर रात ग्राम बावड़ी पूरा के पास हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुनेश वर्मा (40) निवासी ग्राम गढ़ी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित