मुरैना , मई 14 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के प्रयासों के बीच पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को जागरूक कर 'गांधीगिरी' के जरिए इस कारोबार पर अंकुश लगाने की पहल शुरू की है।
सूत्रों के अनुसार चंबल अभ्यारण्य क्षेत्र में न्यायालय द्वारा रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रेत माफिया अवैध खनन और परिवहन का कारोबार लगातार संचालित कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के बावजूद माफिया नए-नए तरीके अपनाकर गतिविधियां जारी रखे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने चंबल नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को अवैध खनन नहीं करने और न किसी को करने देने की शपथ दिलाई है। इसके बाद ग्रामीण कथित रूप से अवैध कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित