रायगढ़ , जून 02 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में मांड नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन की शिकायत की जांच करने पहुंचे राजस्व विभाग के हल्का पटवारी को गुमराह कर ट्रैक्टर-लोडर चालक वाहन लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांड नदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर हल्का पटवारी विकास वर्मा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पंचनामा की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ट्रैक्टर-लोडर के चालक कथित रूप से पटवारी को गुमराह कर वाहन लेकर मौके से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रैक्टर-लोडर धरमजयगढ़ क्षेत्र के बांंसजोर निवासी मुरली यादव का है। घटना के बाद राजस्व अमले ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित